मुनिराज श्री ओर नुतन दिक्षित मुनिराज श्री का पाटण की ओर विहार प्रारम्भ
त्रिस्तुतीक जैनाचार्य गुरूदेव श्रीमद्विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराजा के पट्टधर गच्छाघिपती श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज एवं आचार्य भगवंत श्री जयरत्न सूरीश्वर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती *मुनिराज श्री चारित्र रत्न विजय जी महाराज एवं नेनावा नगर में नुतन दिक्षित मुनिराज श्री साध्य रत्न विजय जी आदि ठाणा* का नेनावा नगर से पाटण नगर की ओर विहार आज 27 फरवरी की शाम को प्रारम्भ हुआ, *72 वर्ष की उम्र में दीक्षा ग्रहण कर नुतन मुनिराज श्री ने आज शाम को प्रथम विहार 10 K.m का किया , कल 28 फरवरी की सुबह मुनिराज श्री ओर नुतन दिक्षित मुनिराज श्री का गुजरात के धानेरा नगर में पदार्पण होगा एवं शाम को झेरडा नगर की ओर विहार होगा*