जैन जनसँख्या पोस्टर का विमोचन

*जैन लगाओ अभियान के पोस्टर का विमोचन*


इंदौर- राष्ट्रीय जैन माइनॉरिटी ऑर्गेनाइजेशन की प्रदेश कार्यकारिणी मिट्टीग होटल दिव्य पैलेस वाय एन रोड पर आयोजित की गई।
        भारत सरकार द्वारा जनगणना प्रारम्भ की जा रही है जिसके अंतर्गत *जाति एवं धर्म* के कॉलम में *जैन* लिखाने के अभियान का प्रारम्भ *राष्ट्रीय जैन माइनॉरिटी आर्गनाइजेशन* मध्यप्रदेश द्वारा  किया गया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष *श्री प्रकाश भटेवरा जैन* ने बताया कि पिछली जनगणना में जैनों की संख्या मात्र 45 लाख बताई गई जो कि वास्तविकता से काफी कम है।जैन समाज के सही आंकड़े आये इस हेतु पूरे भारत मे नाम के साथ जैन लगाने का आव्हान किया जा रहा है ताकि सही आंकड़े सामने आ सके।
संस्था के प्रदेश संयोजक *श्री विक्रम श्रीमाल जैन* ने अल्पसंख्यक समाज के लिए भारत एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
राष्ट्रीय महामन्त्री *श्रीसुनील गांग जैन* ने संस्था के विकास और संगठन विस्तार के सूत्र बताये एवं कहा कि हम समाज के लिये एकत्रित होकर अनेक कल्याणकारी कार्य कर सकते है।
इस अवसर पर  प्रदेश महिला अध्यक्षा के लिए *श्रीमती साधना भण्डारी जैन* की नियुक्ति पर सम्मान किया गया।
श्री सुनील डांगी जैन, डॉ. नरेन्द्र धाकड़ जैन, श्री विमल नाहर जैन, राजेन्द्र महाजन जैन, श्री राजेश सहलोत जैन, श्री रितेश कटकानी जैन आदि ने सम्बोधित किया।
*इस प्रसंग पर जैन लगाओ अभियान के पोस्टर का विमोचन उपस्थित गणमान्य महानुभावो द्वारा किया गया।*
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामन्त्री *श्री जिनेश्वर जैन* ने तथा आभार *श्रीमती किरण सिरोलिया जैन* ने व्यक्त किया।