कोरोना के संघर्ष में भाजपा हुई सक्रिय

 


_कोरोना से संघर्ष में भाजपा भी सक्रिय_ - *_श्री लुनेरा_* 


_रतलाम / कोरोना से सारा भारत जंग लड़ रहा है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी भी अपने दायित्वों को सक्रियता से निभा रही है । जहां एक और भाजपा जिले भर में लॉक डॉउन के दौरान जरूरत मन्दो तक अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंच कर जनसेवा में लगी हुई है वहीं दूसरी और भाजपा ने प्रदेश भर में जिला एवं विधानसभा स्तर पर पार्टी कंट्रोल रूम स्थापित किये है ।_
              _उक्त जानकारी पार्टी के जिला प्रवक्ता अरुण राव ने देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने रतलाम जिले के भाजपा कंट्रोल रूम के लिए जिला संयोजक तथा विधानसभा संयोजकों की घोषणा शहर विधायक द्वय श्री चेतन्य काश्यप , डॉक्टर राजेन्द्र पांडे एवं श्री दिलीप मकवाना की सहमति से कर दी है ।_
                _जिसके अनुसार श्री मनोज कुमार शर्मा रतलाम एवं श्री चंद्रप्रकाश ओस्तवाल जावरा को जिला संयोजक तथा श्री शुभम  गुर्जर रतलाम ग्रामीण , श्री विजय चारेल सैलाना एवं श्री रामसिंह सिसोदिया को आलोट विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया है ।_
          _कोरोना से संघर्ष को लेकर पार्टी द्वारा की जा रही जनसेवा के अपने कामो को लेकर स्थानीय संयोजक प्रदेश कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क में रहेंगे एवं जरूरी निर्देश प्राप्त करेंगे ।_