सेन जी महाराज का जन्मोत्सव पर निःशुल्क मास्क वितरण

घर घर मना सेनजी महाराज का जन्मोत्सव


पूजा अर्चना कर बाटे निशुल्क मास्क


पिपलौदा निप्र- संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 720 वी जयंती रविवार को नगर में सेन समाज द्वारा मनाई गई। लाकडाउन होने के कारण समाजजनो ने घर घर सेन जी महाराज की पूजा अर्चना कर उनका जन्मोत्सव मनाया। अ.भा.युवा सेन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल गौड़ ने बताया की मानवता पर आए इस संकट के लिए देशभर में सेन समाज द्वारा सेन जी महाराज की जयंती पर प्रार्थना की व सभी ने अपने अपने घरों में जन्मोत्सव मनाया। सेन समाज अध्यक्ष रमेश परमार, वरिष्ठ छोगालाल परमार, गेंदालाल सेन के सानिध्य में जिला प्रवक्ता गौरव टांकवाल, अ.भा.युवा सेन समाज नगराध्यक्ष लोकेश परमार, अशोक परमार आदि कार्यकर्ताओ द्वारा निशुल्क मास्क का वितरण भी किया गया।